मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने खुदकुशी की

बालाघाट/ टीकमगढ़. मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था. तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन ंिसह उइके ने बताया कि शुक्रवार रात को बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी. उन्होंने बताया कि वह घर से निकली और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दी. अधिकारी ने कहा कि फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया. जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button