सांसद इंजीनियर रशीद के खिलाफ सुनवाई जारी रखने के लिए अदालत से विशेष अधिकार मांगेंगे: NIA

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 09:35 PM
सांसद इंजीनियर रशीद के खिलाफ सुनवाई जारी रखने के लिए अदालत से विशेष अधिकार मांगेंगे: NIA
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को एक अदालत को सूचित किया कि वह जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद के खिलाफ आतंकवाद के कथित वित्तपोषण के मामले की सुनवाई कर रही अदालत को विशेष शक्तियां प्रदान करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी, ताकि वह मामले की सुनवाई जारी रख सके.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार यादव एक विशेष न्यायाधीश द्वारा अनुशंसित मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें आतंकवाद वित्तपोषण के मामले को सांसद/विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए निर्दष्टि अदालत में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई थी, क्योंकि न्यायाधीश ने इस बात का संज्ञान लिया था कि रशीद अब संसद सदस्य हैं. एनआईए की ओर से पेश वकील ने जिला न्यायाधीश के समक्ष दलील दी कि जांच एजेंसी को उच्च न्यायालय से जवाब प्राप्त करने के लिए 10 दिन का समय दिया जाए.

जिला न्यायाधीश ने रशीद की अंतरिम जमानत याचिका को छह दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि वह संसद के मौजूदा सत्र में भाग ले सकें. बुधवार को बहस के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और एनआईए के विशेष अभियोजक सिद्धार्थ लूथरा ने जिला न्यायाधीश को सूचित किया कि मामले को विशेष अदालत से स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे सुनवाई में देरी होगी. इससे पहले, रशीद और एनआईए के वकीलों ने मामले को सुनवाई करने वाली अदालत में ही जारी रखने की मांग की थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu