मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षक सूचकांक 2024 में शीर्ष भारतीय, दुनिया में दूसरा स्थान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Feb 2024 07:24 PM
मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षक सूचकांक 2024 में शीर्ष भारतीय, दुनिया में दूसरा स्थान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ब्रांड फाइनेंस द्वारा तैयार किए गए ब्रांड संरक्षण सूचकांक 2024 में मुकेश अंबानी शीर्ष भारतीय के रूप में शामिल हुए हैं. इस सूचकांक में उन्हें विश्व स्तर पर दूसरा स्थान मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया. सूचकांक में उनसे आगे सिर्फ टेनसेंट के हुआतेंग मा हैं.

प्रशासन ब्रांड फाइनेंस के अनुसार ब्रांड संरक्षक सूचकांक उन सीईओ की पहचान करता है, जो सभी हितधारकों – कर्मचारियों, निवेशकों और व्यापक समाज की जरूरतों को संतुलित करके, स्थायी तरीके से व्यावसायिक मूल्य का निर्माण कर रहे हैं. इस सूचकांक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पांचवां स्थान मिला है. इससे पहले 2023 में उनका आठवां स्थान था. इस साल के सूचकांक में महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनीश शाह छठे स्थान पर और इंफोसिस के सलिल पारेख 16वें स्थान पर हैं. अंबानी 2023 के सूचकांक में भी वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर थे. इस साल उन्हें ‘विविधीकृत’ समूहों की श्रेणी में पहला स्थान दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu