आरसीबी के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Feb 2024 01:18 PM
आरसीबी के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शनिवार को डब्ल्यूपीएल के अगले मैच में उपलब्ध होंगी। फॉर्म में चल रही हरमनप्रीत चोट के कारण बुधवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थी। मुंबई को सात विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था।

एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हरमन आज चयन के लिये उपलब्ध नहीं थी लेकिन शनिवार को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी। मुझे इसका पूरा यकीन है। हरमनप्रीत ने इस डब्ल्यूपीएल में दो मैचों में 101 रन बनाये हैं।

मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की कमी भी खली जो चोटिल है। एडवडर्स ने कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम उसके लिये इंतजार कर रहे हैं। यह लंबा नहीं होना चाहिये लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।’ यूपी वारियर्स की वृंदा दिनेश के कंधे में भी फींिल्डग के दौरान चोट लगी थी और उनका स्कैन कराया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav