मुंबई: बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दम घुटने की शिकायत के कारण नौ लोग अस्पताल में भर्ती

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 Nov 2023 12:57 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग भायखला के घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) कॉलोनी में न्यू ंिहद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी। इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया।

पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों ने दम घुटने की शिकायत की। अधिकारियों ने कहा कि उन सभी को परेल में नगर निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी पहचान लक्ष्मी राउत (70), अर्चना मोरे (75), पार्वतीबाई तम्बोले (85), लता तम्बोले (67), प्रणय तम्बोले (28), अर्चना निलेश मोरे, मुमताज (60), अभिश (36) और विशाल विजय मोरे (34) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और पानी के तीन टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-र्सिकट के कारण लगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav