मेरी 170वीं फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ काफी मनोरंजक होगी: रजनीकांत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 09:57 PM
मेरी 170वीं फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ काफी मनोरंजक होगी: रजनीकांत
ऑडियो सुनें

चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही काफी मनोरंजक होगी. फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इसके निर्माण की घोषणा मार्च में की गई थी, जिसे लाइका प्रोडक्शंस बना रही है. इसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल करेंगे, जिनकी फिल्म ‘जय भीम’ बहुर्चिचत रही थी.

रजनीकांत(72) ने तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,”मैं अपनी 170वीं फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ कर रहा हूं, जो काफी मनोरंजक होने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी.” रजनीकांत ने कहा,”मैं फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहा हूं और फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.” अनिरुद्ध रविचंदर इस तमिल फिल्म का संगीत तैयार करेंगे और इसके निर्माता सुबाष्करण हैं.

लाइका प्रोडक्शन्स ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर घोषणा की कि अभिनेता फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे. वहीं, इसमें रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन की भी भूमिका है.

रजनीकांत की 170वीं फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत 32 साल बाद फिर से एक साथ फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं. रजनीकांत की 170वीं फिल्म में अमिताभ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. लाइका प्रोडक्शन्स ने मंगलवार को ‘एक्स’ के अपने आधिकारिक पेज पर इसकी घोषणा की.

लाइका प्रोडक्शन्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, ” फिल्म ‘थलाइवर 170’ के साथ जुड़ने पर भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हैं. उनकी असीम प्रतिभा से फिल्म की टीम को बहुत लाभ होगा.” अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने आखिरी बार 1991 में फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था. इस फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था. इससे पहले, सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही काफी मनोरंजक होगी.

फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इसके निर्माण की घोषणा मार्च में की गई थी, जिसे लाइका प्रोडक्शंस बना रही है. इसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल करेंगे, जिनकी फिल्म ‘जय भीम’ बहुर्चिचत रही थी. रजनीकांत(72) ने तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,” मैं अपनी 170वीं फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ कर रहा हूं, जो काफी मनोरंजक होने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी.” अनिरुद्ध रविचंदर इस तमिल फिल्म का संगीत तैयार करेंगे और इसके निर्माता सुभासकरण हैं. फिल्म में अभिनेता फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती रजनीकांत के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, इसमें रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu