श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरे बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 10:15 PM
श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरे बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार’है लिखा जाना चाहिए. श्रीकांत मुंबई के नजदीक कल्याण लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और शिवसेना के उम्मीदवार हैं. शिवसेना (यूबीटी) के मुंबई उत्तर पूर्व सीट से उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के समर्थन में बुधवार को घाटकोपर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने 1975 में प्रर्दिशत फिल्म ‘दीवार’ का संदर्भ दिया.

उन्होंने कहा, ”एक हिंदी फिल्म थी जिसमें बेटे के हाथ पर लिखा था ‘मेरा बाप चोर है’. इसी तरह श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए.” एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना (अविभाजित)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी जिसकी वजह से ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर गई थी. शिंदे ने बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने.

चतुवेर्दी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा, ”वह मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं. उनका राज्यसभा का कार्यकाल जल्द समाप्त हो रही है, इसलिए दूसरे कार्यकाल के लिए लॉबिंग कर रही हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu