
लॉस एंजिलिस/न्यूयॉर्क. फिल्मकार एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने मंगलवार को फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर नामांकन हासिल करके इतिहास रच दिया. इस श्रेणी में फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन’’ से ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’, ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’’ से ‘‘लिफ्ट मी अप’’ और ‘‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’’ से ‘‘दिस इज ए लाइफ’ के साथ नामांकित किया गया है.
फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘हमने इतिहास रचा है. यह साझा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नाटू नाटू को 95वें एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित किया गया है.’’ एम एम कीरावनी द्वारा रचित और काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखित ‘‘नाटू नाटू’’ के लिए यह तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता है. कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था. फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी का खिताब जीता.
डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘‘स्लमडॉग मिलियनेयर’’ का ‘‘जय हो’’, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और मूल गीत श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला ंिहदी गीत था. इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और गुलजार ने लिखा था.
हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 श्रेणियों के लिए नामांकन की घोषणा की. ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी.
शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ ऑस्कर में ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर’ के लिए नामित
जलवायु परिवर्तन से संबंधित भारतीय वृत्तचित्र ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स’’ ने मंगलवार को अकादमी पुरस्कारों के 95वें संस्करण में अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाई. वहीं तमिल वृत्तचित्र ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ ने वृत्तचित्र लघु विषय श्रेणी में नामांकन हासिल किया.
शौनक सेन के निर्देशन वाले वृत्तचित्र ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स’’ को ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर’ श्रेणी के लिये ‘‘ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड’’, ‘‘फायर ऑफ लव’’, ‘‘ए हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स’’ और ‘‘नवलनी’’ के साथ नामांकित किया गया है.
दिल्ली में बना वृत्तचित्र दो भाइयों, मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद पर आधारित है, जिन्होंने घायल पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाने और उनका इलाज करने के लिए अपना जीवन सर्मिपत किया है. ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स’’ को बाफ्टा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है. इसने पहले इस साल के सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी प्राइज: डॉक्यूमेंट्री’ जीता था. इसके अलावा इसने 2022 के कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन आई पुरस्कार हासिल किया था.
तमिल डॉक्यूमेंट्री ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ ने भी मंगलवार को 95वें अकादमी पुरस्कारों की वृत्तचित्र लघु विषय श्रेणी में नामांकन हासिल किया. कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित इस वृत्तचित्र को चार अन्य फिल्मों झ्र ‘‘हॉलआउट’’, ‘‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’’, ‘‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’’ और ‘‘स्ट्रेंजर एट द गेट’’ के साथ इस श्रेणी में नामांकित किया गया है.
‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ दो परित्यक्त हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच एक अटूट बंधन को दर्शाता है. इसका निर्माण सिख्या एंटरटेनमेंट के गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने किया है. प्रतिष्ठित 95वें अकादमी पुरस्कार की 23 श्रेणियों के लिए अंतिम नामांकन की घोषणा हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने यहां की. ऑस्कर 12 मार्च को होगा.
फिल्म ‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को ऑस्कर में 11 श्रेणी में नामांकन
विज्ञान-फंतासी फिल्म ‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को 95वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा नामांकन मिला है. इसके अलावा, ‘‘टॉप गन: मेवरिक’’ और ‘‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’’ ने भी कई श्रेणी में जगह बनाई है. डेनियल शेइनर्ट और डेनियल क्वान की ‘‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस’’ को मंगलवार को 11 नामांकन मिले. सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए मुकाबले में 10 फिल्म हैं. इनमें ‘‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस’’, ‘‘द बंशीज ऑफ इनिशरिन’’,‘‘द फैबेलमैन्स’’, ‘‘टार’’, ‘‘टॉप गन: मेवरिक’’, ‘‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’’, ‘‘एल्विस’’, ‘‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’’, ‘‘वीमेन टॉंिकग’’ और ‘‘ट्राएंगल ऑफ सैडनेस’’ हैं.
स्ट्रींिमग सेवा द्वारा प्रर्दिशत फिल्मों के पहली बार हॉलीवुड का शीर्ष सम्मान हासिल करने के एक साल बाद, मंगलवार को 95वें अकादमी पुरस्कार नामांकन में बड़ी फिल्में अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं. अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स द्वारा कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में अकादमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर से मंगलवार को नामांकन की घोषणा की गई.
पिछले साल के ऑस्कर में स्ट्रींिमग सेवाओं द्वारा प्रर्दिशत फिल्मों का दबदबा था, जिसमें एपल टीवी प्लस के ‘कोडा’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता और नेटफ्लिक्स ने 27 प्रमुख नामांकन प्राप्त किए. दो साल की महामारी के बाद सिनेमा देखने वालों को मल्टीप्लेक्स में ले जाने वाली फिल्म इस साल के शीर्ष दावेदारों में हैं.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मुकाबले में एना डी अरामास (ब्लोंड), केट ब्लैंकेट (टार), एंड्रिया रेजबोरो, (टू लेस्ली), मिशेल विलियम्स, (द फेबेलमैन्स) मिशेल योह (एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस) हैं. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दौड़ में ब्रेंडन फ्रेजÞर (द व्हेल), कॉलिन फैरेल (द बंशीज ऑफ इनिशरिन), ऑस्टिन बटलर (एल्विस), बिल निघी (लिंिवग) और पॉल मेस्कल (आफ्टरसन) हैं.
सहायक अदाकारा के खिताब के लिए एंजेला बैसेट (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर), हांग चाऊ (द व्हेल), केरी कोंडोन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन), जेमी ली र्किटस (एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस) और स्टेफनी सू (एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस) हैं.
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए ब्रायन टायरी हेनरी (कॉजवे) जुड हिर्श (द फेबेलमैन्स), ब्रेंडन ग्लीसन (द बंशीज ऑन इनिशरिन), बैरी केघन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन) और के हुई क्वान (एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस) को नामांकन मिला है.
अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में ‘‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’’ (जर्मनी), ‘‘अर्जेंटीना, 1985’’ (अर्जेंटीना), ‘‘क्लोज’’ (बेल्जियम), ‘‘ईओ’’ (पोलैंड), ‘‘द क्विट गर्ल’’ (आयरलैंड) ने जगह बनाई है. मूल पटकथा के लिए ‘‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वंस’’, ‘‘द बंशीज ऑफ इनिशरिन’’, ‘‘द फेबेलमैन्स’’, ‘‘टार’’, ‘‘ट्रायंगल ऑफ सेडनेस’’ को नामांकित किया गया है.



