नड्डा ने द्रमुक की आलोचना की, ‘लोकतंत्र के लिए सम्मान नहीं होने’ का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Feb 2024 09:33 PM
नड्डा ने द्रमुक की आलोचना की, ‘लोकतंत्र के लिए सम्मान नहीं होने’ का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ. द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) पर ”विवेक का अभाव” होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास लोकतंत्र के प्रति ”मूलभूत सम्मान” नहीं है. नड्डा ने यहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा की जो राज्य को गौरवान्वित करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ. द्रमुक का शासन ”बहुत खराब” है.

उन्होंने आरोप लगाया, ”द्रमुक नेतृत्व में विवेक का अभाव है, लोकतंत्र के प्रति जरा भी सम्मान नहीं है.” नड्डा ने कहा, “जब मैं यहां आया, तो बाजार बंद थे, स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी, जिससे मुझे आपातकाल के दिन याद आ गए, लेकिन मैं कहना चाहूंगा, श्री स्टालिन (मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष) वे दिन दूर नहीं जब आप (सत्ता से) बाहर हो जायेंगे.”

इसके अलावा, भाजपा प्रमुख नड्डा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने व्यापारियों से ‘बाजार बंद’ करवा दिए और किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने सवाल किया, “क्या यह लोकतंत्र है, क्या यह तमिलनाडु की परंपरा है? जब यह तमिलनाडु की परंपरा नहीं थी, तो ऐसे नेताओं (मुख्यमंत्री स्टालिन की ओर इशारा करते हुए) को मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सत्ता में नहीं होना चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu