नगालैंड: नगा समूहों ने आपस में एकता दिखाने के लिए पहल शुरू की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 26 Jun 2025 01:31 PM
नगालैंड: नगा समूहों ने आपस में एकता दिखाने के लिए पहल शुरू की
ऑडियो सुनें

कोहिमा: नगालैंड में कम से कम 28 नगा आदिवासी निकायों और 12 राजनीतिक समूहों ने अपने बीच एकता दिखाने के लिए एक पहल शुरू की है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि ‘नगा ब्रिज’ पहल सुलह, संवाद व साझा नगा भविष्य की दिशा में एक सामूहिक यात्रा है।

मंगलवार को मेडजीफेमा में आयोजित एक बैठक के दौरान 28 नगा ट्राइबल होहोस (शीर्ष निकायों), 12 नगा पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनपीजी) और फोरम फॉर नगा रिकंसीलिएशन (एफएनआर) के प्रतिनिधियों ने पहल की शुरूआत की।

एफएनआर द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, यह ‘ऐतिहासिक बैठक’ नगा लोगों की प्रगति के लिए खुले और विनम्रता के माहौल में हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital