सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर बाइडन के प्रचार अभियान दल के खाते का नाम बदला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 02:41 PM
सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर बाइडन के प्रचार अभियान दल के खाते का नाम बदला
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव मैदान से हटने और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बाइडन के प्रचार अभियान दल के खाते का नाम बदलकर ‘‘कमला एचक्यू’’ कर दिया गया है।

बाइडन की घोषणा के तुरंत बाद रविवार को ‘एक्स’ पर ‘बाइडन एचक्यू’ खाते का नाम बदलकर ‘कमला एचक्यू’ कर दिया गया। प्रचार अभियान दल अपने संदेशों को प्रसारित करने और प्रतिद्वंद्वियों के हमलों का जवाब देने के लिए इस खाते का इस्तेमाल करता है।

‘सीएनएन’ ने बताया कि बाइडन-हैरिस अभियान के लिए ‘एक्स’ पर सोशल मीडिया त्वरित प्रतिक्रिया खाते ‘बाइडन एचक्यू’ का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘कमला एचक्यू’ कर दिया गया है। बाइडन के फैसले के बाद डेमोक्रेटिक कन्वेंशन नियम समिति बुधवार को नामांकन की रूपरेखा पर चर्चा करेगी।

समिति के सह-अध्यक्ष एवं मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा, ‘‘अब किसी नए प्रत्याशी को चुनने के लिए रूपरेखा लागू करने की जिम्मेदारी समिति की है। प्रत्याशी का चयन निष्पक्ष, स्वतंत्र व व्यवस्थागत तरीके से किया जाएगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav