नरेला: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग, शीतलन की प्रक्रिया जारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:06 AM
नरेला: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग, शीतलन की प्रक्रिया जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में ‘कूंिलग’ (शीतलन) की प्रक्रिया जारी है, जहां शनिवार रात भीषण आग लग गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. शनिवार देर रात एक बजे आग पर काबू पा लिया गया. शीतलन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा ”शनिवार रात एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग पर रात एक बजे तक काबू पा लिया गया. हालांकि कूंिलग की प्रक्रिया अभी भी चल रही है.”

दमकल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शनिवार रात नौ बजकर दस मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 25 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के दानों से तिरपाल बनाया जाता था. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा ”जब आग लगी तो फैक्ट्री बंद थी. इसलिए किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं थी. 25 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था. एक स्काई लिफ्ट फायर टेंडर को भी अग्निशमन अभियान के लिए बुलाया गया था.” गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को चार मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news

Tags: