नक्सलियों ने ग्रामीण युवक की हत्या कर फेंका शव, गांव में दहशत का माहौल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 May 2023 12:32 PM
नक्सलियों ने ग्रामीण युवक की हत्या कर फेंका शव, गांव में दहशत का माहौल…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: वंनाचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच नक्सलियों ने एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था।

इसी दौरान नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया

मृतक की पहचान अवलम हड़मा के नाम से हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां अवलम हड़मा नाम के एक युवक ने जंगल की ओर लकड़ी लेने के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को गांव के नजदीक खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल हो गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नक्सली काफी सक्रीय दिखाई दे रहे है। इससे पहले दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav