नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पांच करोड़ की चरस बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Feb 2024 01:19 PM
नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पांच करोड़ की चरस बरामद…
ऑडियो सुनें

महराजगंज: महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्­पतिवार को एक नेपाली नागरिक को पकड़कर उसके कब्­जे से तस्­करी कर ले जायी जा रही पांच करोड़ रुपये की चरस बरामद की।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने यहां बताया कि नेपाल के डांग जिले का निवासी बसंत खत्री (24) भारत से नेपाल जा रहा था। एसएसबी और पुलिस की संयुक्­त टीम ने उसे सोनौली क्षेत्र में रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्­जे से नौ किलो 898 ग्राम चरस बरामद की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये बतायी जाती है।

मीना ने कहा कि इस मामले में स्­वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्­व निरोधक अधिनियम (एनडीपीएस) की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस खत्री से पूछताछ कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav