नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी, भारत-इजराइल संबंधों के ‘नई ऊंचाई’ छूने की उम्मीद जताई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 04:21 PM
नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी, भारत-इजराइल संबंधों के ‘नई ऊंचाई’ छूने की उम्मीद जताई
ऑडियो सुनें

यरुशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत में आम चुनाव में भाजपा की जीत पर अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत-इजराइल संबंध ‘‘नई ऊंचाई’’ पर पहुंचेंगे।

लोकसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 543 सीट में से 240 सीट जीतीं और कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से हासिल कर लिया है। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावों में सफलता मिलने पर हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और इजराइल के बीच दोस्ती नई ऊंचाई की ओर बढ़ती रहे, यही कामना है। बधाई हो।’’ दोनों देशों के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने जुलाई 2017 में इजराइल की यात्रा की थी। बाद में उन्होंने वेस्ट बैंक की भी यात्रा की थी और फलस्तीन के साथ भारत के संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav