न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Nov 2022 01:18 PM
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
ऑडियो सुनें

नेपियर: न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है, उसने वांिशगटन सुदंर की जगह हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया।

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन की जगह मार्क चैपमन अंतिम एकादश में शामिल होंगे जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी टिम साउदी संभालेंगे। हल्की बूंदाबादी के कारण टॉस होने में विलंब हुआ।

बारिश के कारण पहला टी20 मैच रद्द हो गया था जबकि भारत ने दूसरे मैच में 65 रन की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav