नीमराणा होटल गोलीबारी मामले की जांच के तहत राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में एनआईए की छापेमारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 05 May 2025 04:51 PM
नीमराणा होटल गोलीबारी मामले की जांच के तहत राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में एनआईए की छापेमारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े ‘2024 के नीमराणा होटल गोलीबारी हमले’ की साजिश की जांच के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

बयान में कहा गया है कि पिछले साल आठ सितंबर को राजस्थान के नीमराणा में होटल हाईवे ंिकग के परिसर के चारों ओर 35 गोलियां चलाई गईं थीं, जिसका उद्देश्य लोगों को आतंकित करना और धमकाना था।
एनआईए के एक बयान में कहा गया है, ‘‘बाद में दो हमलावरों की पहचान बंबीहा गिरोह के सदस्यों के रूप में की गई, जिनका डल्ला के आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क से संबंध है।”

बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और होटल के मालिक और प्रबंधक को जबरन वसूली के लिए धमकाया था। प्रबंधक को पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय नंबर से कई धमकी भरे कॉल आए थे।’’

एनआईए ने मामले की जांच दिसंबर में संभाली थी। बयान में कहा गया है कि एजेंसी ने शनिवार को ंिहसक आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलिप्त आरोपियों और संदिग्धों के परिसरों पर छापों के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की।

एनआईए की जांच के अनुसार, ये ‘‘आरोपी/संदिग्ध आतंकवादी अर्श डल्ला और उसके सहयोगी दिनेश गांधी के इशारे पर वित्तीय सहायता प्रदान करने और ंिहसा एवं आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में शामिल थे।’’ एजेंसी ने आरोप लगाया है कि डल्ला के सहयोगी प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने के वास्ते इस तरह के आतंकी और ंिहसक कृत्यों के जरिये जबरन वसूली में लगे हुए हैं।

जांच एजेंसी ने कहा कि इन गैंगस्टर और उनके सहयोगियों ने व्यापारियों और अन्य लक्ष्यों की पहचान की थी और वे उन्हें बड़ी रकम देने के लिए धमकाते थे। देश में सक्रिय आतंकवादी और गैंगस्टर ंिसडिकेट की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के एनआईए के प्रयासों के तहत मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, अर्श डल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आतंकी गतिविधियों सहित आतंकी वित्तपोषण के 50 से अधिक मामलों में घोषित अपराधी है। अधिकारियों के अनुसार, मई 2022 में उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और उसे 2023 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital