एनआईए ने माओवादियों से संबंधों को लेकर बंगाल में 12 जगहों पर छापे मारे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 01 Oct 2024 11:30 AM
एनआईए ने माओवादियों से संबंधों को लेकर बंगाल में 12 जगहों पर छापे मारे
ऑडियो सुनें

कोलकाता: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में माओवादियों से कथित तौर पर संबद्ध लोगों के कोलकाता समेत 12 परिसरों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में नेताजी नगर, पानीहाटी, बैरकपुर, सोदेपुर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्हें भेजे गए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया। सूत्र ने कहा, ‘‘माओवादी संगठन में इन लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए ये छापे मारे जा रहे हैं।’’उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav