अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नौ डीजल पंप सील

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 28 May 2025 12:38 PM
अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नौ डीजल पंप सील
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने बिना वैध लाइसेंस के संचालित किए जा रहे नौ डीजल पंपों को सील कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी (डीएम) धर्मेंद्र प्रताप ंिसह ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके कार्यालय को घटिया गुणवत्ता के डीजल की बिक्री के बारे में कई शिकायतें मिली थीं जिन पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरंिवद कुमार के नेतृत्व में नौ टीम गठित कीं।

ंिसह ने बताया कि इन पंपों पर एक साथ निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘निरीक्षण के दौरान पंप मालिक वैध लाइसेंस या किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके कारण पंपों को तत्काल सील कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि अग्रिम जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital