चीन के ऊपर कोई अमेरिकी गुब्बारा नहीं : व्हाइट हाउस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Feb 2023 03:52 PM
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: चीनी हवाई क्षेत्र के ऊपर कोई अमेरिकी गुब्बारा नहीं उड़ रहा है। व्हाइट हाउस ने बींिजग के दावों को खारिज करते हुए सोमवार को यह बात कही। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के संयोजक जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम चीन के ऊपर निगरानी गुब्बारे नहीं उड़ा रहे हैं। मुझे किसी अन्य विमान के बारे में पता नहीं है जिसे हम चीनी हवाई क्षेत्र में उड़ा रहे हैं।’’

इससे पहले दिन में चीन ने आरोप लगाया था कि पिछले साल अमेरिका ने उसकी अनुमति के बिना 10 से अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले गुब्बारे उसके हवाई क्षेत्र में भेजे। उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया, ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक आॅफ चाइना के ऊपर अमेरिकी सरकार के कोई गुब्बारे नहीं हैं – कोई नहीं, एक भी नहीं, किसी भी समय नहीं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav