‘विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा’, DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 28 Jan 2026 11:54 AM
‘विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा’, DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

डीजीसीए के अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय लियरजेट 45 विमान में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्य (पायलट इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) शामिल थे। अधिकारी ने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया है।

मृतकों की पहचान हुई

विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान अजित पवार (उप मुख्यमंत्री), विदीप जाधव (पीएसओ), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन संभवी पाठक और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) के रूप में हुई है।

विमान ने सुबह 8:10 पर भरी थी उड़ान

विमान ने सुबह 8:10 बजे सकाली से उड़ान भरी थी और उसे 8:50 बजे बारामती के हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती जा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital