आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं, इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तानी आकाओं को खत्म करने की जरूरत: थरूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 08:43 PM
आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं, इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तानी आकाओं को खत्म करने की जरूरत: थरूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर यह समय घरेलू आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को खत्म किया जाना चाहिए तथा इसके लिए जो भी सर्वोत्तम लगे, उसमें ”हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए.” कांग्रेस सांसद थरूर ने यह भी कहा कि कश्मीरी एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति भारत की प्रतिबद्धता कम नहीं होनी चाहिए.

मंगलवार दोपहर को दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. थरूर ने कहा कि इस सप्ताह हुई बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे. उन्होंने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में की, क्योंकि वह कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके. थरूर ने कहा कि वह सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी ”मजबूत और रचनात्मक” बयान का समर्थन कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu