लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 26 Apr 2024 03:04 PM
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश में 20 मई को 49 ससंदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गयी। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति की ओर से एक अधिसूचना जारी की जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी।

देश में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में 49 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान होगा। पांचवें चरण में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मतदान होगा।

अधिसूचना के अनुसार, तीन मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है जबकि चार मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उम्मीदवार छह मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

देशभर में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में सबसे कम निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव के तहत आज 88 सीटों पर मतदान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav