उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Feb 2023 03:19 PM
ऑडियो सुनें

सियोल. उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के उसके नवीनतम परीक्षण का उद्देश्य प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ‘‘घातक’’ परमाणु हमले की अपनी क्षमता को और बढ़ाना है. उत्तर कोरिया ने अमेरिका व दक्षिण कोरिया के बीच प्रस्तावित सैन्य अभ्यास के जवाब में अतिरिक्त शक्तिशाली कदम उठाने की धमकी भी दी.

शनिवार को हुआ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण एक जनवरी के बाद से उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण है. इससे संकेत मिलता है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने प्रतिद्वंद्वियों के सैन्य अभ्यास का उपयोग अपने देश की परमाणु क्षमता का विस्तार करने के अवसर के रूप में कर रहे हैं ताकि अमेरिका के साथ भविष्य में होने वाले समझौतों में इसका लाभ उठाया जा सके.

उत्तर कोरिया की सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि नेता किम जोंग उन के सीधे आदेश पर बिना किसी पूर्व सूचना के मौजूदा ‘’’ासोंग-1’ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का ‘‘अचानक’’ परीक्षण किया गया. केसीएनए ने कहा कि ‘’’ासोंग -15’ परीक्षण ने उत्तर के ‘‘शक्तिशाली भौतिक परमाणु निवारक’’ और ‘‘शत्रु शक्तियों पर घातक परमाणु पलटवार की अपनी क्षमता’’ के प्रयासों को अत्यंत मजबूत बना दिया है, जिसका मुकाबला नहीं किया जा सकता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu