उत्तरी कोरिया ने सीमा पर तोप के गोले दागे : दक्षिण कोरिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Dec 2022 06:22 PM
उत्तरी कोरिया ने सीमा पर तोप के गोले दागे : दक्षिण कोरिया
ऑडियो सुनें

सियोल. दक्षिण कोरिया की सेना ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसकी पश्चिमी और पूर्वी समुद्री सीमा में तोपों से करीब 130 गोले दागे हैं. उत्तर कोरिया के इस कदम से दोनों पड़ोसियों के सबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं. दक्षिण कोरिया के चीफ आॅफ स्टाफ ने कहा कि तनाव को घटाने के लिए वर्ष 2018 में हुए अंतर कोरिया संधि के तहत उत्तरी हिस्से में बने बफर जोन में संदिग्ध गोले दागे. हालांकि, दक्षिण कोरियाई सीमा में इन गोलों के गिरने की तत्काल कोई खबर नहीं आई है.

अभी तक यह तय नहीं है कि यह घटना कब हुई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा नहीं की गई है. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि गोले दागने के बाद उत्तरी कोरिया को मौखिक चेतावनी दी गई कि वह समझौते का अनुपालन करे. ज्वाइंट चीफ आॅफ स्टाफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनएएं उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर करीब से नजर रखने के साथ-साथ किसी ‘संभावित आपात स्थिति’ का जवाब देने के लिए भी अपनी भी मजबूत कर रही हैं.

तटीय शहर चीयोवान के नजदीक दक्षिण कोरिया द्वारा सोमवार से बुधवार को प्रस्तावित सैन्य अभ्यास के जवाब में संभवत: उत्तर कोरिया की ओर से यह कार्रवाई की गई. प्योंगयोग की यह कार्रवाई अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की ओर से सांकेतिक रूप से उत्तर कोरिया के लोगों और संस्थानों पर प्रतिबंध लागने की घोषणा के बाद हुई है. तीनों देशों ने प्रतिबंधित लोगों और संस्थानों पर उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम की गैरकानूनी वित्तीय मदद का आरोप लगाया है. उत्तर कोरिया ने तीन नवंबर को पूर्वी तटीय सीमा के अपने हिस्से के बफर जोन में करीब 80 गोले दागने के बाद पहली बार यह कार्रवाई की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu