नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की एक इंच जमीन नहीं गई: रिजिजू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 06:39 PM
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की एक इंच जमीन नहीं गई: रिजिजू

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है. उन्होंने सदन में यूक्रेन की स्थिति पर नियम 193 के तहत चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए बसपा के एक सांसद की टिप्पणी को लेकर यह बात कही. दरअसल, बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने यूक्रेन संकट पर अपनी बात रखते हुए भारत और चीन की सीमा के संदर्भ में कुछ दावा किया.

बाद में कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा सांसद को देश की संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं, एक इंच हमारी जमीन नहीं गई है. जो जमीन गई है वह पहले गई है.’’ ‘ऑपरेशन गंगा’ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों का प्रतिवाद करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के युद्ध के हालात में सरकार जो भी करती है देश के लिए करती है. इस अभियान में तो सबको मौन व्रत रखना चाहिए था. अभियान खत्म होने के बाद आप कुछ कह सकते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं श्रेय देने के लिए नहीं कह रहा हूं. कोई भी सरकार होती यह करती है. यह हमारा कर्तव्य था.’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu