कोई एक हिस्सा नहीं बल्कि पूरा 2023 बेहतरीन रहा : शाहरुख खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 07:27 PM
कोई एक हिस्सा नहीं बल्कि पूरा 2023 बेहतरीन रहा : शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड में ‘किंग खान’ के नाम से र्चिचत अभिनेता शाहरुख खान ने 2023 में लगातार तीन हिट फिल्म ‘पठान’ ‘जवान’ और ‘डंकी’ देकर अपनी बादशाहत फिर से साबित की है और उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके लिए पूरा साल बेहतरीन रहा. अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने प्रशंसकों के साथ प्रश्न उत्तर सत्र आयोजित किया था. उन्होंने यह आयोजन हास्य फिल्म के प्रर्दिशत होने के एक सप्ताह पूरे होने के अवसर पर किया. गत बृहस्पतिवार को प्रर्दिशत की गई फिल्म ‘डंकी’ ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

जब एक प्रशंसक ने पूछा कि 2023 का कौन सा हिस्सा सबसे अच्छा था, तो शाहरुख ने जवाब दिया, ”एक हिस्सा नहीं पूरा 2023 बेहतरीन था.” एक प्रशंसक द्वारा यह याद दिलाये जाने पर कि आज अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन है, शाहरुख खान ने कहा कि वह पहले ही अपने मित्र सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu