ओडिशा: परीक्षा केंद्र जा रहे 11 छात्र वाहन पलटने से घायल

भुवनेश्वर: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलटने से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे नहर में गिर गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाघमारी इलाके के विवेकानंद हाई स्कूल के छात्र खमारा साही के नागा नारायण हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे थे कि तभी तेज गति से जा रहे उनके वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे नहर में जा गिरा।

पुलिस के मुताबिक, घायल छात्रों को इलाज के लिए तालचुआ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल कुछ छात्र परीक्षा में शामिल हुए। ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक हाई स्कूल परीक्षा शुक्रवार को शुरू हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button