ओडिशा: 50 लाख रुपये की कीमत की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, एक गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 01:14 PM
ओडिशा: 50 लाख रुपये की कीमत की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, एक गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के क्योंझर जिले में 50 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ (मादक पदाथ) जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार रात स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ क्योंझर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी की और 37 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा जिसकी पहचान देबानंद सामल के रूप में हुई।

एक एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की 520 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए क्योंझर पुलिस को सौंप दिया गया और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav