ओडिशा: मुख्यमंत्री माझी ने पुलिस को पांडा के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने को कहा

भुवनेश्वर/ब्रह्मपुर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ब्रह्मपुर में अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पीताबाश पांडा की नृशंस हत्या पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया और पुलिस को दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पांडा (50) की सोमवार रात ब्रह्मपुर कस्बे के ब्रह्म नगर स्थित उनके आवास के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर उस समय पांडा को नजदीक से गोली मारी जब वह सड़क किनारे खड़े थे।

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने इस नृशंस हत्या की ंिनदा की और कहा कि ओडिशा जैसे शांतिपूर्ण राज्य में ंिहसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि वे इसमें शामिल अपराधियों की पहचान करें और कड़ी सजा सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि माझी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है। पांडा राज्य बार काउंसिल के सदस्य और सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता भी थे।

वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने कहा कि मुख्यमंत्री घटना पर नजर रख रहे हैं और परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। इस बीच, पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है और हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button