ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सरकार के मुखपत्र ‘प्रगति प्रभा’ का अनावरण किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 Jan 2026 12:59 PM
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सरकार के मुखपत्र ‘प्रगति प्रभा’ का अनावरण किया
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित राज्य सरकार के मुखपत्र ‘प्रगति प्रभा’ का अनावरण किया है। राज्य सरकार के विकास कार्यों और प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी प्रसारित करने वाले इस मुखपत्र का विमोचन माझी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री ने पत्रिका की शुरूआत के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य की परिवर्तनकारी यात्रा को दस्तावेज स्वरूप प्रदान करेगी। इस अवसर पर माझी ने झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर गांव के युवा किसान हृदयानंद बिशी को भी सम्मानित किया।

उनकी प्रेरणादायक कहानी ‘प्रगति प्रभा’ के पहले संस्करण में प्रमुखता से प्रस्तुत की गई है। इसमें बताया गया है कि मैकेनिकल इंजीनियर बिशी ने कृषि क्षेत्र में अपना करियर चुना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर ‘लखपति किसान’ (प्रति वर्ष 10 लाख रुपये से अधिक कमाई वाले किसान) बन गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital