ओडिशा: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jul 2026 01:40 PM
ओडिशा: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भद्रक: ओडिशा पुलिस ने भद्रक जिले में अपनी नाबालिग भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में चाचा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान भद्रक टाउन पुलिस थाना क्षेत्र निवासी सिनु मुर्मू (44) के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मुर्मू ने पीड़िता के परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कथित तौर पर गत कुछ दिनों में नाबालिग के साथ दो बार दुष्कर्म किया। भद्रक टाउन पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रवंशी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता डुबुरी में काम करते हैं। उन्होंने अपनी 14 साल की बेटी को घर पर उसके चाचा के पास छोड़ा था।

उन्होंने बताया कि अभिभावकों की अनुपस्थिति में चाचा ने नाबालिग लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म किया। यह घटना तब सामने आई जब माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मिश्रा ने बताया कि अपराध की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने भद्रक टाउन पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने दावा किया कि मुर्मू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई है और उसका बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav