ओडिशा को महानदी के जल पर जल्द ही अपना अधिकार मिलेगा: मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी राज्य छत्तीसग­ढ़ के साथ विवाद के कानूनी और सौहार्दपूर्ण समाधान के माध्यम से ओडिशा को जल्द ही महानदी नदी के जल पर अपना अधिकार मिल जाएगा. माझी ने विधानसभा में कांग्रेस सदस्य ताराप्रसाद बहिनीपति के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही.

मुख्यमंत्री ने कहा, “महानदी को ओडिशा की जीवन रेखा माना जाता है और राज्य सरकार पिछले डे­ढ़ साल से कानूनी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए जल बंटवारे के विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है. ओडिशा को बहुत जल्द उसका अधिकार मिल जाएगा.” ओडिशा और छत्तीसग­ढ़ के बीच महानदी जल बंटवारे को लेकर विवाद एक दशक से अधिक समय से जारी है, क्योंकि छत्तीसग­ढ़ ने कथित तौर पर नदी के ऊपरी हिस्से में कई बैराज और बांध बना लिए हैं, जिससे नीचे की ओर पानी का मुक्त प्रवाह अवरुद्ध हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button