एआर रहमान के साथ नाम जुड़ने पर मोहिनी डे ने कहा, झूठे दावे बंद करें

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 03:25 PM
एआर रहमान के साथ नाम जुड़ने पर मोहिनी डे ने कहा, झूठे दावे बंद करें
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: गिटार वादक मोहिनी डे ने एआर रहमान के साथ उनका नाम जुड़ने संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए मीडिया से अनुरोध किया कि पूर्व पति मार्क हार्टसच से अलगाव के बीच वह उनके साथ उदारता बरते। मोहिनी डे ने पूर्व में रहमान के साथ काम किया है और वह दिग्गद संगीतकार को अपना आदर्श मानती हैं।

रहमान ने पिछले सप्ताह एक बयान जारी कर अपनी पत्नी सायरा बानू के साथ 29 वर्ष के वैवाहिक संबंध को खत्म करने की जानकारी साझा की थी, जिसके कुछ घंटों बाद ही मोहिनी ने भी हार्टसच से अलग होने की घोषणा की।
मोहिनी बास गिटार वादक के साथ-साथ संगीतकार भी हैं।

रहमान (57) और मोहिनी (28) के एक साथ अपने जीवनसाथी से अलग होने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों के बीच रिश्ता होने की बात कही थी। मोहिनी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इस दावे को दरकिनार कर दिया।

उन्होंने कहा, ह्लमुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे और रहमान के खिलाफ इतनी सारी गलत सूचनाएं और निराधार दावे किये जा रहे हैं। मोहिनी ने कहा, मैंने बचपन से एआर रहमान के साथ काम किया है, जिनका मैं सम्मान करती हूं। मैंने उनके साथ फिल्मों, कई संगीत समारोह आदि में साढ़े आठ वर्ष काम किया। कृपया झूठे दावे करना बंद करें और हमारी निजता का सम्मान करें।

रहमान ने बानू से अलगाव के बारे में अटकलें लगाने वाले लोगों को चेतावनी जारी की थी, जिसके कुछ दिनों बाद मोहिनी ने यह पोस्ट किया। मोहिनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और कहा कि वह रहमान को पिता तुल्य मानती हैं।

उन्होंने कहा, ह्लमेरे जीवन में बहुत से लोग मेरे पिता समान, आदर्श रहे हैं और मैं वास्तव में भाग्यशाली व आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मेरे करियर में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआर रहमान उनमें से एक हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। वह मेरे पिता जैसे हैं।

मोहिनी ने कहा, वह मेरे पिता से उम्र में थोड़े छोटे हैं। मुझे लगता है कि उनकी बेटी बिल्कुल मेरी उम्र की है। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। संक्षेप में कहूं तो कृपया हमारी निजता का सम्मान करें। यह एक निजी और दर्दभरा मामला है, इसलिए मेहरबानी कर उदारता बरतें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital