”मुजरा” टिप्पणी पर राबड़ी देवी ने कहा- क्या मोदी तबला बजाते हैं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 May 2024 10:28 PM
”मुजरा” टिप्पणी पर राबड़ी देवी ने कहा- क्या मोदी तबला बजाते हैं
ऑडियो सुनें

पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई ”मुजरा” टिप्पणी के दो दिन बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार कहा, ”… और मोदी क्या करते हैं, तबला बजाते हैं.” पटना में संवाददाताओं द्वारा मोदी की ‘मुजरा” टिप्पणी के बारे पूछे जाने राबड़ी ने पर कहा,” …और मोदी क्या करते हैं, तबला बजाते हैं.” मोदी ने बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन ”इंडिया” पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए ”गुलामी” और ”मुजरा” करने का आरोप लगाया. राबड़ी देवी ने यह भी दावा किया कि ”लोकसभा चुनाव के बाद मोदी जाने वाले हैं”. उन्होंने मोदी के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि ”इंडिया” गठबंधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित ”जिहादियों” से समर्थन मिल रहा है.

राबड़ी देवी ने कहा, ”भारत सरकार की एजेंसियां कहां हैं, फेल हो गई. प्रधानमंत्री फेल हो गए. पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं. देश और बिहार के लोगों को पाकिस्तान भेजते रहते हैं. आडवाणी जी पाकिस्तानी के है, भारत में आकर के बस गए.” उन्होंने बिहार में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को शामिल करके उनकी पार्टी के मूल आधार में सेंध लगाने की भाजपा की कोशिश के बारे में कहा, ”वह देश में एकमात्र यादव नहीं हैं. हमें पूरे भारत में यादवों का समर्थन प्राप्त है. राजद (राष्ट्रीय जनता दल) का समर्थन आधार अब केवल हमारे यादव भाइयों तक ही सीमित नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu