मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मंत्री कवासी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Jul 2022 11:45 AM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मंत्री कवासी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे…

ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज नारायणपुर से सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे। उद्योग मंत्री लखमा अपने भ्रमण के दौरान दोनों जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेंगे और राहत और बचाव के किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे। कवासी लखमा नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:00 बजे सुकमा जिले के कोंटा पहुंचेंगे और वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उद्योग मंत्री लखमा इसके बाद दोपहर 1:00 बजे सुकमा से बीजापुर जिले के तारलागुड़ा के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे तारलागुड़ा पहुंचकर वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। लखमा सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के भ्रमण के बाद शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे। बता दें कि बस्तर संभाग में गोदावरी नदी के उफान पर होने के कारण सुकमा जिले के कोंटा नगर के नदी किनारे और डुबान क्षेत्रों में जलभराव से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

लोगों को कोई हताहत ना हो, साथ ही उनके घरेलू संपत्ति को अधिक नुकसान न हो, इसके लिए प्रशासन पूरे दल बल के साथ मौके पर तैनात है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार कोंटा के एसडीएम बनसिंह नेताम और जनपद सीईओ कैलाश कश्यप अपनी पूरी टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Nandkishoryadav