होली व रमजान के मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर के लिए आर्थिक मदद दे रही है सरकार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 12 Mar 2025 01:49 PM
होली व रमजान के मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर के लिए आर्थिक मदद दे रही है सरकार
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार होली से पहले और रमजान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की। एक बयान के मुताबिक, इस रकम का स्थानांतरण लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देनी पड़ती थी, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है तथा होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा,”इस बार होली और रमजान एक साथ है, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा।” मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देशभर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले तथा उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ह्ल2021 के चुनाव में हमने वादा किया था कि 2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें। इस बार होली और रमजान दोनों साथ हैं, इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा।ह्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह योजना गरीब माताओं को धुएं से बचाने के लिए शुरू की गई है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा।

योगी ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और बेटियों के कल्याण के लिए संकल्पबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 22 लाख लड़कियों को पढ़ाई के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जबकि चार लाख लड़कियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल से लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। योगी ने कहा, ह्लबोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद मेधावी बेटियों को स्कूटी और कामकाजी महिलाओं को आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। वहीं, किसानों के लिए गेहूं की खरीद दर को 150 रुपये बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति ंिक्वटल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों को अब अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां जरूरत का सामान व बिजली बिल जमा करने की सुविधा आदि की व्यवस्था होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital