एक देश-एक चुनाव: उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 14 Mar 2024 12:32 PM
एक देश-एक चुनाव: उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में ‘एक देश-एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपनी रिपोर्ट सौंपी. यह रिपोर्ट कुल 18,626 पेजों की है. 2 सितंबर, 2023 को इसके गठन के एक्सपर्ट के साथ चर्चा और 191 दिनों की रिसर्च के बाद यह रिपोर्ट सौंपी गई है.

प्रस्तावित रिपोर्ट लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए एकल यानी साझा मतदाता सूची पर भी ध्यान खींचती है. अभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अलग मतदाता सूची तैयार की जाती है. वहीं, स्थानीय नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में मतदाता सूची होती है.

इस रिपोर्ट में के पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बारे में बताया गया है. दूसरे चरण में नगर पालिकाओं और पंचायत को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के साथ इस तरह से जोड़ने के बारे में बताया गया है कि नगर पालिकाओं और पंचायत के चुनाव लोकसभा और विधानसभाओं चुनाव के 100 दिनों के अंदर हो जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav