‘एक देश, एक चुनाव : कोविंद समिति की सोमवार को होगी बैठक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM
‘एक देश, एक चुनाव : कोविंद समिति की सोमवार को होगी बैठक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार पर मंथन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह बैठक अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के लिए है और इस दौरान एक साथ चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर भी मंथन किया जाएगा.

सूत्रों ने कहा कि हालांकि ‘अनौपचारिक’ बैठक के लिए कोई लिखित एजेंडा नहीं बताया गया है, लेकिन इसमें राजनीतिक दलों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हो सकती है. समिति ने अपनी पहली बैठक में राजनीतिक दलों की राय जानने का फैसला किया था. समिति ने हाल ही में पार्टियों को पत्र लिखकर उनके विचार मांगे थे और ‘परस्पर सहमत तारीख’ पर संवाद की पेशकश की थी. बाद में इसने पार्टियों को उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए एक स्मरण पत्र भी भेजा था.

समिति ने छह राष्ट्रीय पार्टियों, 33 राज्य पार्टियों और सात पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को पत्र भेजकर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उनके सुझाव आमंत्रित किए. समिति ने एक साथ चुनाव कराने पर विधि आयोग के विचार भी सुने हैं. इस मुद्दे पर दोबारा विधि आयोग को बुलाया जा सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu