झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया: पुलिस

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 06 Aug 2025 02:01 PM
झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया: पुलिस
ऑडियो सुनें

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में माओवादी संगठन से जुड़े ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक एरिया कमांडर मारा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए माआवोदी पर 15 लाख रुपये का इनाम था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुमला जिले के कामदारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंगाबाड़ी उपरटोली इलाके में पीएलएफआई के सदस्यों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाश अभियान संचालित किया था।

गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जैसे ही सुरक्षाबल चंगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे तो माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें पीएलएफआई का एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद माओवादियों के खिलाफ अभियान के वास्ते एक विशेष टीम गठित की गई थी। अधिकारी ने कहा, मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन माओवादी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital