सुकमा: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 06:22 PM
सुकमा: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भंडारपदर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया.

उन्होंने बताया कि भेजी थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त पर भेजा गया था. दल जब भंडारपदर गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव बरामद हुआ.

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान डिवीजनल कमेटी सदस्य माड़वी हडमा के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav