सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Jul 2024 10:28 AM
सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, गश्ती दल शनिवार सुबह तुमार गट्टा और ंिसगावराम गांव के जंगल में पहुंचा, तो नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां एक नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की शिनाख्त कराई जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav