जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल…

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना अदायी इलाके में उस समय हुई जब मुहम्मद बशीर काम से घर लौटते समय जंगल से गुजर रहे थे।

बशीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। अधिकारियों ने बताया कि बशीर के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं हैं। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button