दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

गाजीपुर: गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मारपीट में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सोनू यादव (37) के रूप में हुई जबकि दीपक और अभिषेक घायल हो गए,जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी सोनू यादव धुवांर्जुन गांव में अपने परिवारजनों सहित रहते हैं। वह अपने साथियों सहित रविवार की रात लगभग 10 बजे मौधिया बाजार पहुंचे, जहां कुछ युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान लाठी-डंडा चलने लगा, जिसमें सोनू यादव चोट लगने के कारण गिर पड़े। उनके साथी दीपक और अभिषेक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर कई थाना के पुलिसकर्मी और अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू यादव को मृत घोषित कर दिया।

सादात थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button