पहलगाम: पवार ने संसद के विशेष सत्र की कांग्रेस की मांग का समर्थन किया

ठाणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग का बुधवार को समर्थन किया और कहा कि इससे यह संदेश जाएगा कि देश एकजुट है।

यहां ‘तुलजा भवानी’ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने कश्मीर घाटी में पर्यटकों के खूनी नरसंहार को देश पर हमला बताया और कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में जो भी कदम उठाएगी, उसका वह समर्थन करेंगे।

पवार ने कहा, ‘‘हमारे कुछ सहयोगियों ने (संसद के विशेष सत्र की) मांग की है। इस मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है। सभी दल और संसद एकजुट हैं। (पहलगाम पर) एक विशेष सत्र दुनिया को एकजुटता का संदेश देने के लिए सार्थक होगा।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करने तथा सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगी जो भी कदम उठाएंगे, हम उनका पूरा समर्थन करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि धर्म, जाति और भाषा को ऐसे मामलों में नहीं लाया जाना चाहिए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

मीडियार्किमयों से बातचीत के दौरान पवार ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख एवं उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के बीच सुलह की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘अगर ऐसा होता है, तो यह अच्छे के लिए होगा। जब दो परिवार एक साथ आते हैं, तो यह हमेशा सकारात्मक होता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह केवल चुंिनदा धार्मिक समारोहों में ही भाग लेते हैं, इस पवार ने इसे ‘‘आधा सच’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तो मैंने कई बार पंढरपुर मंदिर में पूजा की थी और तुलजापुर में तुलजा भवानी मंदिर में भी कई बार गया था।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button