आईएमएफ को खुश कर कर्ज पाने के लिए पाक सरकार ने जनता पर गिराया पेट्रोल बम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Feb 2023 11:51 AM
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा। नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि, इस फैसले से महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जो पहले ही विकराल स्थिति में पहुंच चुकी है।

सरकार द्वारा नए करों के जरिए लोगों से 170 अरब रुपये जुटाने के लिए संसद में ‘मिनी-बजट’ पेश करने के कुछ घंटों बाद पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। बिजली और गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। वित्त विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पेट्रोल के भाव 22.20 रुपये बढ़कर 272 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण यह वृद्धि की गई।

हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 17.20 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत में 12.90 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल आॅयल (एलडीओ) में 9.68 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। एचएसडी की नई कीमत 280 रुपये प्रति लीटर होगी। मिट्टी का तेल 202.73 रुपये प्रति लीटर और एलडीओ 196.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। बयान में कहा गया है, ”कीमत में वृद्धि पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण हुई है। नई कीमतें 16 फरवरी से प्रभावी होंगी।”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बोर्ड परीक्षा : केंद्रों में बदलाव की नई व्यवस्था से टीचर्स भड़के, एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा, तत्काल रोक लगाने की मांग
  2. 2 रायपुर को बड़ी सौगात : इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन मेंटेनेंस होगा, नई गेज भी मिली, सीएम साय कल करेंगे उद्घाटन, दिखाएंगे 3 ट्रेनों को हरी झंडी
  3. 3 दर्दनाक : बेकाबू ट्रक ने एसयूवी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, कार सवार चार लोग सेल्फी ले रहे थे, सभी की मौत
  4. 4 Video अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज, लारेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मुंबई में किसी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav