जम्मू में शांति भंग करने के प्रयास कर रहा है पाकिस्तान, खून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा : सिन्हा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 10:08 PM
जम्मू में शांति भंग करने के प्रयास कर रहा है पाकिस्तान, खून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा : सिन्हा
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां कहा कि पाकिस्तान जम्मू की प्रगति में बाधा डालने के लिए वहां शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आतंकवादियों द्वारा बहाए गए लोगों के खून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा. पिछले 45 दिन में जम्मू क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह टिप्पणी की.

सिन्हा ने यहां राजभवन में एक समारोह में कहा, “आज एक बार फिर आतंकी देश पाकिस्तान जम्मू संभाग में शांति भंग करने का प्रयास कर रहा है. वह इसकी प्रगति को रोकना चाहता है.” उन्होंने कहा, “पुंछ-राजौरी से लेकर कठुआ-रियासी और डोडा तक, उन लोगों के परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है जो अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं. एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा बहाए गए (लोगों के) खून के हर कतरे का बदला जरूर लिया जाएगा.’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu