‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऑस्कर के लिए नामित फिल्म ‘जॉयलैंड’ पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा’

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 15 Nov 2022 03:16 PM
‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऑस्कर के लिए नामित फिल्म ‘जॉयलैंड’ पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा’
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आॅस्कर में पाकिस्तान की एंट्री ‘जॉयलैंड’ पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा है। प्रधानमंत्री के एक सलाहकार ने इसकी जानकारी दी। एक शादीशुदा पुरुष और ट्रांसजेडर महिला के बीच की प्रेम कहानी ‘जॉयलैंड’ अगले अकादमी पुरस्कार (आॅस्कर) के लिए पाकिस्तान की एंट्री है और इस साल कान फिल्म उत्सव की पुरस्कार विजेता है।

लेकिन, मुसलमान बहुल आबादी वाले पाकिस्तान में फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया और देश के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने के अपने पुराने फैसले को पिछले सप्ताह पलटते हुए सिनेमाघरों में उसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सलाहकार सलमान सूफी ने सोमवार को ट्वीट किया कि ‘जॉयलैंड’ को देखने और उस पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है।

पाकिस्तान में ट्रांसजेडर समुदाय के लोगों को समाज से बाहर माना जाता है । हालांकि देश में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ कानून भी हैं और सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में उन्हें थर्ड जेंडर का दर्जा भी दिया है।

सूफी ने ट्वीट किया, ‘‘समिति शिकायतों का अध्ययन करेगी और उपर (जॉयलैंड) गौर करने के बाद पाकिस्तान में उसके रिलीज पर फैसला लेगी।’’ उनसे विस्तृत जानकारी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका है। फिल्म के निर्देशक सैम सादिक ने प्रतिबंध को ‘असंवैधानिक और गैरकानूनी’ बताया है। ‘जॉयलैंड’ पाकिस्तान में शुक्रवार को रिलीज होनी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav