पाकिस्तान भारत के साथ ‘सार्थक वार्ता’ के लिए तैयार : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Jul 2025 10:43 PM
पाकिस्तान भारत के साथ ‘सार्थक वार्ता’ के लिए तैयार : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ ”सार्थक बातचीत” के लिए तैयार है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शरीफ ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. मैरियट ने प्रधानमंत्री आवास में शहबाज शरीफ से मुलाकात की. दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्चा की.

बयान के अनुसार, ”प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान-भारत गतिरोध के दौरान तनाव कम करने में ब्रिटेन की भूमिका की सराहना की और दोहराया कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है.” भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. इन हमलों के कारण चार दिनों तक दोनों देशों के बीच भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ समाप्त हुईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu