सिर में चोट लगने से पाकिस्तानी जूडो खिलाड़ी की मौत..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 01:12 PM
सिर में चोट लगने से पाकिस्तानी जूडो खिलाड़ी की मौत..
ऑडियो सुनें

कराची: पाकिस्तान के खैबर पख्तूंख्वा की एक युवा महिला मुक्केबाज की प्रतिस्पर्धा के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बीस वर्ष की फिजा शेर अली को मरदान में यूथ टैलेंट हंट के दौरान 44 किलोवर्ग के मुकाबले में सिर में चोट लगी थी।

पाकिस्तान जूडो महासंघ के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ वह पेशावर में बीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी और ट्रायल के लिये मरदान आई थी। वह इस खेल में नई थी।’’

उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान तुरंत गिर गई और फिर उठ नहीं सकी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इससे कुछ दिन पहले ही 16 वर्ष की एक टेनिस खिलाड़ी की भी आईटीएफ जूनियर मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav